उत्तर प्रदेश: अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट, दो की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका

By: Pinki Wed, 04 Nov 2020 10:17:43

उत्तर प्रदेश: अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट, दो की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक अवैध पटाखा गोदाम में बुधवार सुबह अचानक विस्फोट हो गया। जिस मकान में विस्फोट हुआ, उसके आस-पास के तीन मकान भी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिया है। फायरब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच चुकी है। जानकारी के मुताबिक, दिवाली के मौके पर सप्लाई के लिए लोग सुबह से ही पटाखा बना रहे थे तभी अचानक से विस्फोट हो गया। इस धमाके में दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई, जबकि आशंका जताई जा रही है कि कई और लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 6 लोगों को मलबे से घायल अवस्था में निकाला गया है, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। उधर, मलबे में कई अन्य लोग भी फंसे हो सकते हैं। साथ मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है। पुलिस के मुताबिक, कप्तानगंज थाने के वार्ड नंबर 11 की घनी आबादी में यह अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी।

इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। किस तरह से यह पटाखा फैक्ट्री घनी आबादी में संचालित हो रही थी? क्या इसका लाइसेंस था या नहीं। अभी इस घटना पर कोई भी बड़ा अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

ये भी पढ़े :

# आगरा : मुस्लिम धर्मस्थल पर हनुमान चालीसा, लगाए जय श्रीराम के नारे

# उत्तरप्रदेश : स्कूटी चोरी का फर्जी मामला, बीमा की रकम हड़पने की साजिश, आरोपी को भेजा जेल

# उत्तरप्रदेश : दुकान का ताला तोड़ की चोरी, डिप्टी सीएम का रिश्तेदार निकला पीड़ित

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com